Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश डेढ़ महीने में गायब हो गईं तीन मासूम बच्चियां

 डेढ़ महीने में गायब हो गईं तीन मासूम बच्चियां

मेरठ़ (हि.स.)। मेरठ में मासूम बच्चियों को अगवा करने वाला गिरोह सक्रिय है। डेढ़ महीने में मेरठ जनपद में तीन मासूम बच्चियों को अगवा कर लिया गया है। पुलिस गायब हुई बच्चियों को तलाशने में जुटी है।

मेरठ जनपद में लगभग डेढ़ महीने पहले टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना से पांच वर्षीय बच्ची किट्टू को अगवा कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ था कि बच्ची आधी रात को खुद ही दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकली थी और एक युवक बच्ची को गोद में उठाकर ले गया। इसके बाद से ही किट्टू का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद चार दिन पहले किला परीक्षितगढ़ से सात साल की मासूम बच्ची शिवांगी को अगवा कर लिया गया। पुलिस अभी तक शिवांगी का भी कुछ पता नहीं लगा पाई है। अब सोमवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बुनकर नगर से मीट कारोबारी दिलशाद की आठ वर्ष की बेटी अक्षला अगवा हो गई है। वह घर के बाहर खेल रही थी और इसके बाद से ही बच्ची का कुछ पता नहीं चला। लोगों ने खुद भी बच्ची को ढूंढ़ा। पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस गायब हुई तीनों बच्चियों को ढूंढ़ रही है, लेकिन अभी तक इन बच्चियों का कुछ पता नहीं चला है। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि पुलिस गायब हुई बच्चियों को खोजने में लगी है। मंगलवार को अक्षला के परिजनों ने सीओ कोतवाली से मिलकर गायब बच्ची को बरामद करने की मांग की।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular