Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडूडा कार्यालय पहुंचे डीएम, लंबित पत्रावलियों और भुगतान में देरी पर जताई...

डूडा कार्यालय पहुंचे डीएम, लंबित पत्रावलियों और भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी

मेरठ (हि.स.)। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मंगलवार को डूडा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लंबित आवासीय पत्रावलियों, भुगतान में देरी तथा कार्यालय में साफ-सफाई ठीक से न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। पीओ डूडा को दो सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डूडा कार्यालय में पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उपस्थिति रजिस्टर ठीक से मेंटेन न होने पर सख्त हिदायत दी। कार्यालय में लंबित आवासीय पत्रावलियों के मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। इसके साथ किस्तों के भुगतान में देरी मिलने पर पीओ डूडा से कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। आवेदन से लेकर भुगतान तक की कार्रवाई का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन कर जिलाधिकारी ने हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी ओवदक सिंगल विंडो पर अपना आवेदन पत्र दे सकें। उसे जगह-जगह घूमना ना पड़े। आवेदक किसी भी वक्त कार्यालय आकर उसी विण्डो से अपने आवेदन का स्टेटस प्राप्त कर सके, ऐसी सरल एवं सुलभ व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि उपस्थिति रजिस्टर में प्रतिदिन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की जाए एवं बैठने का स्थान, कार्य का वर्गीकरण निर्धारित करते हुए कार्यालय में रंगाई-पुताई, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जनपद के अलग-अलग नगर पालिका क्षेत्र की फाइलों के आंकड़ों को देखते हुए फाइल स्वीकृति एवं भुगतान में अंतर पाए जाने पर जिलाधिकारी ने ऐसे कारणों का पता लगाकर कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने कैम्प लगाकर आवास योजना के आवेदन प्राप्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यालय आए लोगों ने जिलाधिकारी को आवास के आवेदन एवं भुगतान के संबंध में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने पीओ डूडा आशीष सिंह को तत्काल शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular