मीरजापुर (हि.स.)। सहकार से समृद्धि के तहत बी पैक्स के माध्यम से ग्रामीणों तक जैनरिक दवाएं मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए बी पैक्स में जन औषधि केंद्र स्थापित किया जा रहा है। जनपद के 86 बी पैक्स में से 20 समितियों का चयन किया गया है।
विकास खंड सिटी के घुरहुपट्टी, लालगंज के लालगंज, चरकी, रामपुर खोमर मैना, नरायनपुर के कैलहट व अदलहाट, राजगढ़ के सोनपुर व ददरा हिनौता, जमालपुर के अहरौरा, ओड़ी, सीखड़ के धनैता, छानबे के गौरा, गैपुरा, हलिया के बरौधा, पटेहरा कला के कोटवा पांडेय व पचोखरा खुर्द, मझवां के महामलपुर व जलालपुर, कोन के श्रीपट्टी और पहाड़ी के मोहनपुर भवरख बीपैक्स में जन औषधि केंद्र खोला जाएगा।
सहायक आयुक्त सहायक निबंधक बिपिन सिंह ने बताया कि संबंधित सचिव ने रजिस्ट्रेशन करके जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया आरंभ कर दिया है। जन औषधि केंद्र खोलने के इच्छुक डी व बी फार्मा आवेदक आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी आदि के साथ सचिव से संपर्क करा सकते हैं। आवेदक का चयन समिति सचिव व प्रबंध कमेटी के सदस्य करेंगे।
कमलेश्वर शरण/मोहित
