Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीडीयू का दीक्षांत समारोह शुरू, कुलाधिपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

डीडीयू का दीक्षांत समारोह शुरू, कुलाधिपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

गोरखपुर (हि.स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 40 वे दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंच चुकी हैं। एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में बेटियां छाई हैं। कुल 45 स्वर्ण पदकों में 32 पर बेटियों ने कब्जा जमाया है। स्मृति स्वर्ण पदक झटकने में भी बेटियां आगे हैं। कुल 46 विद्यार्थियों को 76 पदक दिए जाएंगे। 36 पदक पाने वाली बेटियां हैं।

कला संकाय के स्नातक (बीए) में मोहम्मद इरशाद (81.34 फीसदी अंक) का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ है। वह ओवर आल टॉपर हैं। इरशाद को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। कला वर्ग में ही समरीन मुशर्रफ (80.22 फीसदी) सर्वश्रेष्ठ छात्रा हैं। दोनों मेधावी गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ते हैं। बाबू बृज बहादुर सिंह महाविद्यालय कुशीनगर की ज्योति मिश्रा को बीए की हिंदी में सर्वश्रेष्ठ अंक मिले हैं। ज्योति को कुल 79.86 फीसदी अंक मिले हैं।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular