Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीजे में डांस को लेकर हुआ विवाद, जमकर चटकी लाठियां

डीजे में डांस को लेकर हुआ विवाद, जमकर चटकी लाठियां

दबंगो ने एक युवक का ओंठ ही चबा लिया, अस्पताल में भर्ती

औरैया (हि. स.)। सहायल थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा भग्गा में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। जमकर लाठियां चटकी। एक दबंग ने एक युवक का ओंठ ही चबा लिया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुरवा भग्गा में छठी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें डीजे भी लगाया गया था। गांव के लोग डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान नाचने को लेकर गाने की फरमाइश पर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्ष के लोग भी लाठी डंडे लेकर आ गए। छठी का कार्यक्रम हंगामे और बवाल में बदल गया। जमकर लाठियां चटकी। इस बीच गांव के एक दबंग ने सुनील कुमार को काट लिया और ओंठ पूरी तरह दांतों से चबा दिया। जिससे सुनील लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उपद्रवी भाग गए। घायल सुनील को अस्पताल भर्ती कराया गया। पीड़ित सुनील की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular