मीरजापुर (हि.स.)। देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में ढलान पर डीजे वाहन बैक करने के दौरान पलट गया। इस हादसे में महिला और बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
खुटहां गांव में शुक्रवार की रात डीजे वाहन बैक करते समय पलट गया। वाहन पर सवार मीनू (38) पत्नी राजू, चन्द्रवती (32) पत्नी बच्चन, सिंटू (30) पुत्र बसन्तलाल, सजीता (22) पत्नी मनीष, तनु (16) पुत्री राजकुमार, छोटू (10) पुत्र संगरू व निहाल (05) पुत्र रामराज घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय भिजवाया। चिकित्सक ने शनिवार को बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है, इलाज जारी है।
गिरजा शंकर
