Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरडीजी विशेष जांच ने की Balrampur Police पुलिस की सराहना

डीजी विशेष जांच ने की Balrampur Police पुलिस की सराहना

आंख पर पट्टी बांधकर 30 सेकेण्ड में प्रशिक्षु आरक्षियों ने बांधी इंसास रायफल

अभिषेक गुप्ता

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (विशेष जांच) चंद्र प्रकाश ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा की गई कई व्यवस्था पुलिस की कार्यप्रणाली में काफी कारगर साबित हो सकती है। उनका प्रयास होगा कि राज्य के दूसरे जिले भी इसका अनुकरण करके लाभ उठाएं। इसके लिए वह इसके बारे में पुलिस मुख्यालय को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए डीजी यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
दो दिवसीय भ्रमण पर बलरामपुर पहुंचे डीजी ने पुलिस लाइंस सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यहां पर पीएसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों से शास्त्र खोलने तथा बंद करने की जानकारी ली। एसपी देवरंजन वर्मा ने उन्हें जिले में लागू बीपीओ सिस्टम, वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य कई अभियान की जानकारी दी। पुलिस लाइन पहुंचने पर डीजी के समक्ष पुलिस कर्मियों द्वारा नवगठित बीट सिस्टम, बीट पुलिस अधिकारियों के कर्तव्यों, वन स्टॉप सेंटर, थानों पर जन सुनवाई अधिकारियों की व्यवस्था, लफंगा डोजियर, साफ परिसर सुंदर परिसर अभियान, महिला पुलिस बल के लिए मिशन शोल्डर टू शोल्डर, वीआईपी सुरक्षा के लिए सफारी स्क्वाएड, कोरोना जागरूकता की मुनादी और अपील विषयों पर मल्टीमीडिया प्रस्तुतीकरण दिया गया। पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीएससी के प्रशिक्षु आरक्षियों ने पुलिस महानिदेशक के सम्मुख आँखों पर पट्टी बांधकर 30 सेकंड में इंसास राइफल खोलने और 30 सेकंड में इंसास राइफल जोड़ने का प्रदर्शन किया। डीजी ने थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाने में जन सुनवाई, हिस्ट्रीशीटर्स, सक्रिय अपराधियों की सूची, आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा जन सुनवाई अधिकारियों व कोविड हेल्प डेस्क के कार्यों की समीक्षा की। थाने में चल रहे साफ परिसर सुंदर परिसर के सफाई के अभियान के प्रभावों और थाने की बाउंड्री के निर्माण की समीक्षा की गई। उन्होंने मेस का भ्रमण करके पुलिसकर्मियों के खानपान की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने जन प्रतिनिधि से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा जिले के पुलिसिंग व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया ओर कहा कि जिले में कई ऐसे अभियान एसपी के माध्यम से चलाए जा रहे हैं, जिसे बलरामपुर की तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीजी के साथ पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राधा रमण सिंह भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular