Wednesday, March 25, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलडीजीपी मुकुल गोयल ने हजरतगंज कोतवाली का निरीक्षण किया

डीजीपी मुकुल गोयल ने हजरतगंज कोतवाली का निरीक्षण किया

लखनऊ (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल शनिवार को हजरतगंज कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

डीजीपी मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहली बार हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। यहां पर सबसे डीसीपी सेंटर डॉ. ख्याति गर्ग के कक्ष का डीजीपी ने निरीक्षण किया। इसके बाद वह महिला हेल्पलाइन डेस्क पर पहुंचे। यहां पर तैनात महिला थानेदार और कर्मचारियों से महिला सम्बंधित आने वाले अपराध और निस्तारण के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने फरियादियों से पुलिस व्यवहार के बारे में भी पूछा। डीसीपी सेंटर से पूछा कि यहां पर आने वाले फरियादियों को लेकर क्या-क्या व्यवस्था है। इसके बारे में भी डीसीपी सेंटर ने डीजीपी को जानकारी दी।निरीक्षण के बाद मिली डीजीपी ने संतुष्टि जताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular