Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यडीएसपी की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, युवक की मौत

डीएसपी की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, युवक की मौत

राज्य डेस्क

रांची। झारखंड में पिकनिक मनाने आए तीन युवक में से एक युवक को गोली लगने से मौत हो गई। बिहार के बक्सर के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से एक उनके दोस्त की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के जवाहर घाट के पास स्थित जंगल में बिहार के बक्सर के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए यहां पहुंचे थे, फोटो शूट के दौरान आशुतोष की सर्विस रिवॉल्वर से गोली चल गई। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है। घटना के बाद पुलिस ने आशुतोष कुमार समेत उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी के मुताबिक, सौरव उनकी सर्विस रिवॉल्वर लेकर फोटो खिंचवाने लगा, रिवॉल्वर में गोली लोड थी इसी दौरान सौरव के हाथ से गोली पटना के बेऊर निवासी निखिल रंजन के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक निखिल के पिता ऋषि देव सिंह ने आशुतोष कुमार पर पुरानी रंजिश में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने का आरोप लगाया है। ऋषि देव ने थाने में दिए आवेदन में पैसे की लेनदेन को लेकर पूर्व में भी विवाद होने की बात कही है। ऋषि देव सिंह गया के चेरखी थाना में अवर निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। बता दें कि प्रशिक्षु डीएसपी बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं। बक्सर के सिमरी थाना का चार्ज उन्हीं के पास है। दो दिनों की छुट्टी पर वो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। पुलिस को मौके पर शराब की बोतल भी मिली है। साथ ही घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं। वहीं बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आशुतोष बहरहाल ब्रह्मपुर सर्किल इंस्पेक्टर के साथ अटैच थे। उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। किन परिस्थितियों में वह झारखंड चले गए इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सर्विस रिवॉल्वर लेकर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि छुट्टी में जाने से पहले अधिकारी इसे जमा करके जाते हैं!

यह भी पढ़ें : पैदाइश अल्लाह का कानून, कुदरत से नहीं टकराना चाहिए-शफीकुर्रहमान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular