Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने भ्रमण कर रैन बसेरों का किया निरीक्षण

डीएम ने भ्रमण कर रैन बसेरों का किया निरीक्षण

मुरादाबाद (हि.स.)। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने भीषण ठंड के दौरान शहर में भ्रमण कर रैन बसेरा और अलाव की जांच की। इस दौरान उन्होंने कार रोककर आम लोगों से पूछताछ भी की।

डीएम निकले, जिसमें उन्होंने जीआईसी चौराहा, जामा मस्जिद, इंदिरा चौक, पीतल नगरी रोडवेज, पुराना रोडवेज एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में अलाव का निरीक्षण किया। इसके बाद पीतल नगरी रोडवेज, पुराना रोडवेज एवं ढक्का कुंदनपुर में बने रेन बसेरों का निरीक्षण किया। वहां ठहरे राहगीरों से डीएम ने पूछा कि ठहरने के लिए कोई पैसा तो नहीं ले रहा है। राहगीरों ने बताया कि उनसे कोई पैसा नहीं लिया है।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular