Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाडीएम ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार का किया वितरण

डीएम ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार का किया वितरण

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
युवा कल्याण विभाग के द्वारा मंगलवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण में जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने नेहरू स्टेडियम में पहुंच कर खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया तथा सभी खिलाड़ियों को अपने संबोधन में उत्साहवर्धन करते हुए और आगे तक खेलने के लिए उत्साहित किया। इसके साथ ही बच्चों के साथ जिलाधिकारी ने फुटबॉल खेलकर बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी को और आगे तक खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम देवीपाटन मंडल की मंडल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आज अत्यंत सफल रहा प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री राकेश चंद्र शर्मा अपर आयुक्त, देवी पाटन मंडल द्वारा किया गया। तथा इस प्रतियोगिता का समापन जिलाधिकारी व उपनिदेशक, पीआरडी देवी पाटन मंडल अजय कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता पूर्ण सफलता से संपन्न हुई और मंडल के सभी चार जनपद गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती विभिन्न विधाओ में अव्वल रहे। इस अवसर पर उपनिदेशक, पीआरडी, डीओ पीआरडी प्रदीप त्रिपाठी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनीता कनोजिया सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

डीएम ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार का किया वितरण
RELATED ARTICLES

Most Popular