बोर्ड परीक्षा के लिए की गयी तैयारियों का लिया जायजा
संवाददाता
बहराइच। जनपद में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अन्तर्गत हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा नकल विहीन व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट आफिस में स्थापित कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चन्द्रपाल को निर्देश दिया कि 24 मार्च 2022 से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को शासन के मंशानुसार नकलविहीन व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुनिश्चित करें कि परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए तैनात किये गये सभी अधिकारी, कर्मचारी परीक्षा केन्द्रों पर समय से पहुंचकर परीक्षा को सम्पन्न कराना सुनिश्चित करे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जनपद में बोर्ड परीक्षा नकलविहीन, सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक या अन्य कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा से जुड़ा हुआ है वह समय से अपनी ड्यूटी पर पहुचें। केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार प्रारम्भ कराये। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा सम्पन्न कराने के सम्बन्ध जो निर्देश दिये गये है उसका अनुपालन सुनिश्चित कराये। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सचेत किया है कि किसी स्तर पर भी परीक्षा की सुचिता को प्रभावित करने का प्रयास किया जायेगा तो सम्बन्धित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त जिन लोगों की परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए ड्यूटी लगायी गयी है अकारण या बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी पर अनुपस्थित रहते है तो उनके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज करायी जायेगी साथ ही विभागीय कार्यवाही भी की जायेगी। मुझे आशा है कि अन्य कार्यो की भांति पूरी सजगता व धैर्यपूर्वक नियम कानून के दायरे में रहते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को भी अच्छे ढंग से सम्पन्न करायेगे। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर सुभाष सिंह धामी, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चन्द्रपाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
