– जिला पूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में लगाई फटकार
गोरखपुर (हि.स.)। आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने जमकर फटकार लगाई। वे अनेक गांवों में कोटेदारों की बहाली न होने से काफी नाराज थे।
दरअसल, जिलाधिकारी सभागार में डीएम विजय किरन की अध्यक्षता में जिला पूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हो रही थी। उस समय वे एक एक कर सभी बातों को सुन रहे थे और योजना के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों से रूबरू हो रहे थे। इसी वक्त उन्हें कुछ गांवों की कोटे की दुकानों पर दुकानदारों की बहाली संबंधी समस्या रखी गयी। इतना सुनते ही डीएम बिफरे पड़े। जिलापूर्ति अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई। इतना ही नहीं, उल्टे सवाल भी कर दिया कि जब गांवों के कोटे की दुकानों पर दुकानदार ही नहीं है तो गरीबों को राशन कैसे उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इन कोटे की दुकानों पर दुकानदारों की बहाली पूरी कर लें।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ध्यान रखा जाए कि जिन ग्राम सभाओं में कोटेदारों की शिकायत अत्यधिक आ रही है, उनकी जांच अपने स्तर से जिला पूर्ति अधिकारी स्वयं करें। ग्राम सभा में विवाद की स्थिति ना रह जाए।
डीएम ने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूल में सभी बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। ताकि स्कूल में बच्चे रोजाना आयें और उन्हें पर्याप्त पोषण मिलता रहे। इसके लिए सरकार ने मिड डे मील योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार बच्चों को शिक्षा के साथ ही स्वास्थ और पोषित बनाना चाहती है।
बैठक में एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर कुलदीप मीना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित महाजन, जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए रमेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम सहजनवा सुरेश राय, एचडीएम खजनी पवन कुमार, एसडीएम बांसगांव दुर्गेश मिश्रा, एसडीएम गोला विनय पांडेय, एसडीएम कैंपियरगंज पंकज दीक्षित, एआरओ अरविंद राय आदि मौजूद रहे।
