मोहसिन
गोण्डा।
जिलाधिकारी उज्जवल कुमार के आदेश पर गुरुवार को जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा चौक बाजार स्थित सब्जी मंडी के निकट छापा मारा गया। यह छापा फर्म वी के ट्रेडर्स के व्यापार स्थल पर मारा गया। जीएसटी टीम को छापेमारी में 125 नग प्लास्टिक कैरी बैग, 20 नग थर्मोकोल निर्मित प्लेट व कटोरी और 80 नग प्लास्टिक निर्मित डिस्पोजेबल ग्लास एवं कटोरियां मिली। सभी बरामद सामानों को जब्त करते हुए शमन शुल्क जमा कराने एवं माल के निस्तारण के लिए मौके पर उपस्थित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को हस्तांतरित कर दिया गया।जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा बरामद माल पर शमन शुल्क के रूप में 25000 हजार रुपये जमा कराए गए।


