Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाडीएम की नजर पड़ी तो गोण्डा में बहुरे कांशीराम कालोनी के दिन

डीएम की नजर पड़ी तो गोण्डा में बहुरे कांशीराम कालोनी के दिन

मोहसिन
गोण्डा।
जिला प्रशासन का एक्शन देखना हो तो गोण्डा आईए। यहां प्रशासन का एक्शन रैपिड एक्शन की तर्ज पर है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को तब हुआ जब शुक्रवार की नमाज को लेकर अन्य अधिकारियों के साथ शहर का दौरा कर रहे डीएम डा उज्जवल कुमार की नजर कांशीराम कालोनी महराजगंज पर पड़ी। देर शाम दौरे के दौरान उन्होंने यहां गंदगी देखी तो सिटी मजिस्ट्रेट को तत्काल सफाई के निर्देश दिए।
फिर क्या था, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने देर शाम मिले निर्देश को लेकर कतई इंतजार नहीं किया और शुक्रवार सुबह से कांशीराम कालोनी को क्लीन करने का अभियान शुरू करा दिया। उन्होंने नगर पालिका को निर्देश दिए कि पूरी टीम के साथ जुट कांशीराम कालोनी महराजगंज की बेहतर सफाई करे। नतीजा शुक्रवार सुबह से ही सफाईकर्मियों की फौज कांशीराम कालोनी को नई एंड क्लीन करने में जुट गई। यहां नालियों में जमा गंदगी के अलावा कूड़े के ढेर और इधर-उधर फैली गंदगी समेटनी शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट श्री गुप्ता ने बताया कि लोगों को कहा गया है कि खुद भी साफ-सफाई का ध्यान रखे। निर्धारित स्थान पर कूड़ा फेंके और स्वच्छता का पालन करे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि लोगों को खुद जागरुक होना होगा इसके लिए नियमित रूप से उन्हें बताया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर तत्काल अमल शुरू किया गया है। भविष्य में यहां गंदगी पाई गई तो कार्रवाई का नियम भी लागू किया जाएगा।

डीएम की नजर पड़ी तो गोण्डा में बहुरे कांशीराम कालोनी के दिन
RELATED ARTICLES

Most Popular