Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम की अपील : अर्थ आवर पर 26 की शाम एक घंटें...

डीएम की अपील : अर्थ आवर पर 26 की शाम एक घंटें तक बंद रखें बत्तियां

– जिलाधिकारी विजय किरण आनंद की गोरक्षनगरी वासियों से अपील

– बोले, सिर्फ बत्तियां बुझाने तक सिमित न रहें, बल्कि पृथ्वी को बचाने की पहल करें

गोरखपुर(हि.स.)। जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने गोरक्षनगरी के लोगों से ‘अर्थ आवर 2022’ की 16वीं वर्षगांठ पर जयवायु परिवर्तन की चिंताओं से जुड़ने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि 26 मार्च की शाम 08.30 बजे से रात 09.30 बजे तक अपनी अनावश्यक बिजली की बत्तियों को बंद रखें। सिर्फ अर्थ आवर से प्रभावित होकर बत्ती बंद करने तक सीमित न रहें, बल्कि पृथ्वी की सुरक्षा के लिए और बहुत कुछ करने का संकल्प भी लें।

गुरुवार को जिलाधिकारी ने यह अपील हेरिटेज फाउंडेशन की पहल पर ‘अर्थ आवर 2022’ से जुड़ने का बाद की। डीएम विजय किरण आनंद ने कहा कि वर्ष 2007 में पहला अर्थ आवर मनाया गया था। तब इस अभियान से सर्फ 35 देश शामिल हुए थे, लेकिन वर्ष 2021 तक इस अभियान में विश्व के 192 देश जुड़ चुके हैं। अब यह अभियान 16 वर्ष का हो गया है, हम सबको इसे और गंभीरता से लेना होगा।

कहा कि विश्व में एक ही दिन एक ही समय पर सभी बत्तियां बुझ जाती हैं तो पर्यावरण पर संजीदगी से चर्चा को बढ़ावा मिलता है। इस संवाद में भाषा रूपी कोई बाधा भी नहीं होती। आम लोगों की यह एकजुटता और संवेदनशीलता नीति नियंताओं को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति कानून बनाने के लिए प्रेरित करती है।

अर्थ आवर बताता है कि हम पृथ्वी से जुड़ें

हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल, डॉ. सीमा मिश्रा और मनीष चौबे कहते हैं कि अर्थ आवर दुनिया भर के लाखों लोगों, उनकी भाषाओं, धर्म, संस्कृति और रंग की विविधता को नजरअंदाज कर एक दूसरे से जोड़ता है। अर्थ आवर स्मरण कराता है कि जिस प्रकार से मानव जाति में हम एक दूसरे से जुड़े हैं, ठीक उसी तरह हम सब पृथ्वी से भी जुड़े हैं।

यह भी जानें

अर्थ आवर डे मनाने के पीछे ऊर्जा और बिजली की बचत के साथ पर्यावरण सुरक्षा है। अर्थ आवर की शुरुआत वर्ष 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में अर्थ आवर विश्व वन्यजीव एवं पर्यावरण संगठन ने की थी। अर्थ आवर डे हर वर्ष मार्च माह के अंतिम शनिवार को होता है।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular