राज्य डेस्क
पटना। बिहार में गलत तरीके से भूमि के दाखिल खारिज करने के आरोप में मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के हरपुर कपरफोड़ा निवासी धीरज कुमार ने विशेष निगरानी कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने सीतामढ़ी के डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी अनिल कुमार, पुपरी के एसडीओ नवीन कुमार, सब रजिस्ट्रार आसित कुमार व पुपरी के मजरा निवासी धर्मशीला देवी समेत 12 लोगों को नामजद किया है। वादी श्री कुमार ने पुपरी स्थित ननिहाल की जमीन का गलत तरीके से दाखिल खारिज करने का आरोप लगाया है। अदालत ने मामले पर सुनवाई के लिए एक मार्च की तिथि तय की है।
यह भी पढें : पूरी दुनिया मांग रही है भारत का कोविड टीका
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
