Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाडीएम, एसपी की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

डीएम, एसपी की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

संवाददाता

गोंडा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर आम जन द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा की गई। शुक्रवार को अधिकारी द्वय की अगुवाई में गुरुनानक चौराहा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करके गुड्डूमल चौराहा, एकता चौक, पीपल तिराहा होते हुए वापस गुरुनानक चौराहे पर समाप्त की गई। जगह-जगह पर आम लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा भी की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान अधिकारियों ने देश प्रेम का संदेश देते हुए घरों में तिरंगा लगाने हेतु आमजन को प्रेरित किया। इस अवसर पर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, प्रशिक्षु उपाधीक्षक शिल्पा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रभारी यातायात व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular