Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरडीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में थाना गैंडास बुजुर्ग में थाना समाधान...

डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में थाना गैंडास बुजुर्ग में थाना समाधान दिवस सम्पन्न


थाना समाधान दिवस में डीएम ने जनमानस की सुनी शिकायतें , समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण का दिया निर्देश

उतरौला (बलरामपुर)

माह के दूसरे शनिवार पर जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर डीएम श्री पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में थाना गैंडास बुजुर्ग में थाना समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।

थाना समाधान दिवस में डीएम ने जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना एवं उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण का निर्देश संबंधित को दिया।

उन्होंने भूमि विवाद एवं लॉ एंड ऑर्डर की दृष्टि से संवेदनशील मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने पैमाईश के संबंध में भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार से अवैध कब्जा न हो , यह राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

इस दौरान अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular