– सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर से इमामों संग मिले शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद
मुुरादाबाद (हि.स.)। सोमवार को शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर से मिला। उन्होंने मुरादाबाद में बीते शुक्रवार को हुई घटना पर विस्तार से चर्चा की। शहर इमाम ने इस घटना में निर्दोषों के विरुद्ध कार्रवाई न करने और छोटे बच्चों के विरुद्ध कार्रवाई में रियायत बरतने का आग्रह किया। शहर इमाम ने बताया कि डीआईजी ने आश्वासन दिया की कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शहर इमाम सहित नायब शहर इमाम मुफ्ती सैय्यद फहाद अली, मुजम्मिल सेक्रेटरी जमीयत उलमा हिंद, हाफिज आलम सदर जमीयत, मुफ्ती दानिश कादरी, नईम चिश्ती, अज़ीम मियां आदि उपस्थित रहे।
निमित जायसवाल
