Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाडीआईजी ने किया थाना चौकियों का आकस्मिक भ्रमण

डीआईजी ने किया थाना चौकियों का आकस्मिक भ्रमण

संवाददाता

गोण्डा। डीआईजी डा. राकेश सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था परखने के उद्देश्य थाने व चौकियों का आकस्मिक भ्रमण सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था को परखा। उन्होंने थाना मटेरा, मोतीपुर चौकी जालिम नगर, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात तथा जनपद की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली। डीआइजी ने कहा कि सीमा पर होने वाले आवागमन को पूर्ण रुप से सुरक्षित बनाने के लिये सतर्कता के साथ वाहनों एवं संदिग्ध नागरिकों की चेकिंग करायी जाये तथा नियमित चेकिंग अनवरत रुप से जारी रखी जाये। सभी थानों व चौकी क्षेत्रों में नियमित रात्रि गश्त की जाय तथा सीमाओं पर विशेष सतर्कता रखी जाये। किसी भी प्रकार का अवैध कार्य न होने पाये। डीआइजी ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत थाना व चौकी क्षेत्रों में कानून एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जनपद के सभी सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढें : अब निराश न हों निःसंतान दम्पत्ति, खुला उच्च स्तरीय IVF सेण्टर

डीआईजी ने किया थाना चौकियों का आकस्मिक भ्रमण
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular