Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिसप्ले स्क्रीन लगाने की मांग को लेकर सपा नेताओं ने ज्ञापन दिया

डिसप्ले स्क्रीन लगाने की मांग को लेकर सपा नेताओं ने ज्ञापन दिया

फर्रुखाबाद (हि.स.)। मंडी समिति सातनपुर में बनाये गये स्ट्रांग रूम को लेकर सपा नेता उद्देलित है। इसी को लेकर गुरुवार को ईवीएम की रखवाली कर रहें सपा नेता कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जहां उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में एक अतिरिक्त डिस्प्ले स्क्रीन लगवाने की मांग की गयी है, जिसमें अमृतपुर तथा कायमगंज की ईवीएम भी दिखाई दें।

मतगणना के केवल छह दिन शेष बचे हैं। इस वजह सपा नेता ईवीएम की रखवाली में चूक करना नहीं चाहते हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी टीम को ईवीएम की निगरानी के कड़े निर्देश दिए हैं। निगरानी में तैनात पदाधिकरियों के बार बार आग्रह एवं निवेदन के बाद मात्र सदर एवं भोजपुर विधानसभा के स्ट्रांग रूम की टी0वी0 स्क्रीन डिसप्ले लगवाई गई है। जबकि विधानसभा अमृतपुर एवं कायमगंज का स्ट्रांग रूम, जोकि निगरानी स्थल से अधिक दूर हैं तथा मतगणना पंडाल बनाए जाने से निगरानी स्थल से देखना भी सम्भव नहीं है। जिसका टी0वी0 स्क्रीन डिसप्ले अब तक नहीं लगाया गया है।

ज्ञापन में मांग की गयी कि विधानसभा क्षेत्र कायमगंज एवं अमृतपुर के स्ट्रांग रूम का डिसप्ले स्क्रीन निगरानी स्थल के समीप तत्काल लगवाया जाये। जब तक उपरोक्त डिसप्ले स्क्रीन की व्यवस्था नहीं हो रही है, तब तक विधानसभा बार दो-दो पदाधिकारियों को कायमगंज एवं अमृतपुर के स्ट्रांग रूम के डिसप्ले स्क्रीन के पास निगरानी के लिए बैठने की अनुमति प्रदान की जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गयी है कि स्ट्रांग रूम परिसर में किसी प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित है। पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल प्रतिबन्धित परिसर में फर्राटे भरती नजर आती है, जिन पर तत्काल विराम लगाया जाए।

इस मौके पर जिला महासचिव मन्दीप यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शाक्य एडवोकेट, समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव संजय सिंह चौहान एडवोकेट, जिला महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट, प्रमोद कुमार पाल एडवोकेट, विकास यादव एडवोकेट,सपा के जिला सचिव अरविन्द यादव, पूर्व प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

चन्द्रपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular