Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिवाइडर निर्माण को लेकर सांसद मेनका गांधी ने प्रकट की नाराजगी

डिवाइडर निर्माण को लेकर सांसद मेनका गांधी ने प्रकट की नाराजगी

सुलतानपुर (हि.स.)। नगर के चौड़ीकरण योजना में डिवाइडर निर्माण को लेकर सांसद मेनका गांधी ने निर्माणकर्ता ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता डी.के अहिरवार के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई है।

सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने रविवार को जानकारी दी कि सांसद ने इसके पूर्व दिशा बैठक में कहा था कि डिवाइडर पर छायादार गुलमोहर, अमलतास आदि के पौधे लगाए जाएंगे। अमहट से बस स्टेशन मार्ग पर जब उन्हें नवनिर्मित डिवाइडर की चौड़ाई इतनी कम दिखाई पड़ी कि उस पर पौधरोपण करना सम्भव ही नहीं है। तब उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि डिवाइडर की चौड़ाई तत्काल बढ़ाकर डेढ़ से दो फीट की जाए नहीं तो वह नवनिर्मित डिवाइडर के ध्वस्तीकरण के लिए कार्रवाई करेंगी।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular