Thursday, April 2, 2026
Homeअन्यडिब्रूगढ़ से गोरखपुर वाया न्यू जलपाईगुड़ी के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

डिब्रूगढ़ से गोरखपुर वाया न्यू जलपाईगुड़ी के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

गुवाहाटी (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) ने छठ पूजा के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर डिब्रूगढ़-गोरखपुर-डिब्रूगढ़ और न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं से एक ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने मंगलवार को बताया कि 27 अक्टूबर को एक ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 05978 (डिब्रूगढ़-गोरखपुर) डिब्रूगढ़ से 19.25 बजे रवाना होगी और 29 अक्टूबर को गोरखपुर 07.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 01 नवंबर को स्पेशल ट्रेन संख्या 05977 (गोरखपुर-डिब्रूगढ़) गोरखपुर से 07.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन डिब्रूगढ़ 20.50 बजे पहुंचेगी।

29 अक्टूबर को एक ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 05777 (गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी) गोरखपुर से 17.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन न्यू जलपाईगुड़ी 09.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 31 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन संख्या 05778 (न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर) न्यू जलपाईगुड़ी से 14.00 बजे प्रस्थान होगी और अगले दिन गोरखपुर 04.30 बजे पहुंचेगी।

दोनों छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों में 20 कोच होंगे। इसमें 02 एसी थ्री टीयर, 12 स्लीपर क्लास, 04 जनरल सीटिंग और 02 लगेज वैन शामिल हैं।

अरविंद/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular