लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर 02503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 16 फरवरी से सप्ताह में एक की जगह पांच दिन चलाएगा। वापसी में 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 फरवरी से सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। इससे ठंड के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 02503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 16 फरवरी से सप्ताह में प्रत्येक रविवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को चलाएगा। इसी तरह से वापसी में 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 फरवरी से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा।
इसके अलावा नई दिल्ली से लखनऊ होकर सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को 02506 राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन होता है। जबकि वापसी में 02505 राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से चलती है। ऐसे में लखनऊ को अब सप्ताह में सातों दिन राजधानी एक्सप्रेस की सेवाएं मिलेंगी। इससे लखनऊ या अन्य स्थानों से पूर्वोत्तर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का संचालन 16 से सप्ताह में पांच दिन,यात्रियों को मिलेगी राहत
RELATED ARTICLES
