Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, बोले -आदिवासी और...

 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, बोले -आदिवासी और जनजातीय समाज का किया अपमान 

,लखनऊ : सपा के एमएलसी प्रत्याशी उतारे जाने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर बोला हमला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने आदिवासी और जनजातीय समाज का अपमान करने का काम किया है। जब उनके पास संख्या बल था तब उन्होंने कीर्ति कोल को प्रत्याशी नहीं बनाया। तब उनकी आंखों पर सिर्फ जाति बिरादरी का चश्मा लगा था। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही है जो समाज के हर वर्ग के लोगों को मान सम्मान देने का काम किया है।

सपा एमएलसी प्रत्याशी कीर्ति कोल ने आज परिषद के लिये नामांकन किया। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी जीत पर पूरा भरोसा है । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बहुत-बहुत धन्यवाद है। जिन्होंने मुझे आदिवासी महिला को मौका दिया। मैं सभी से निवेदन करती हूं आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए मदद करें। बीजेपी आदिवासी समाज से होने के नाते मुझे भी समर्थन करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular