Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिप्टी सीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने किया आगरा जिला अस्पताल...

डिप्टी सीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने किया आगरा जिला अस्पताल का निरीक्षण

आगरा (हि.स.)। डिप्टी सीएम के निर्देश पर लखनऊ से आगरा पहुंची टीम ने आगरा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। लखनऊ से अचानक पहुंची इस टीम ने ओपीडी के साथ-साथ अन्य वार्डों, जांच विभागों और दवाइयों के स्टोर रूम का दौरा किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मरीजों से बातचीत कर जिला अस्पताल की व्यवस्था को भी जानने का प्रयास किया।

जनपद आगरा के जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम द्वारा निरीक्षण के लिए भेजी गयी टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। बिना किसी सूचना पर पहुंची जांच टीम के पहुंचने पर जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं के मामले में मिल रही शिकायतों के बाद डिप्टी सीएम द्वारा जांच टीम को भेजा गया था। डिप्टी सीएम द्वारा भेजी गयी टीम ने जिला अस्पताल की ओपीडी के साथ-साथ अन्य वार्डों, जांच विभागों और दवाइयों के स्टोर रूम का निरीक्षण किया। अपनी जांच के दौरान टीम के सदस्यों ने मरीजों से बातचीत की और जिला अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

इस मामले में सीएमएस ए के अग्रवाल ने पहले से किसी भी प्रकार की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम के आदेश पर पहुंची जांच टीम ने पूरे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ से बातचीत की। सीएमएस ए के अग्रवाल के अनुसार जांच टीम द्वारा बनाई गयी रिपोर्ट को पेश किये जाने के बाद ही रिपोर्ट के पता चलने की बात कही।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular