Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिप्टी सीएम केशव मौर्य से गृह कर बढ़ोत्तरी निरस्त करने की मांग

डिप्टी सीएम केशव मौर्य से गृह कर बढ़ोत्तरी निरस्त करने की मांग

-भाजपा सरकार की छवि हो रही खराब : किरन जायसवाल

प्रयागराज (हि.स.)। बुधवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के प्रयागराज पहुंचने पर भाजपा की मुख्य सचेतक किरन जायसवाल ने लोगों के कई गुना गृहकर बढ़ोत्तरी की नोटिस को निरस्त करने की मांग की है।

सर्किट हाउस में पार्षद एवं नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक किरन जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात कर नगर निगम प्रयागराज द्वारा शहर के गृह स्वामियों को अंदाज से भेजे गए कई गुना बिल की बढ़ोत्तरी की नोटिस निरस्त करने की मांग की है। पार्षद ने कहा कि 5 गुना तक गृह कर बढ़ोत्तरी की नोटिस पूरी तरह जनविरोधी के साथ-साथ न्यायिक नहीं है।

उन्होंने कहा कि जीआईएफ सर्वे का बहाना लेकर अंदाज से बढ़ोत्तरी की नोटिस भेजी जा रही है। इस नोटिस से लोग भौचक्के हो रहे हैं तथा गृह स्वामियों में और दुकान मालिकों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से भाजपा सरकार की छवि खराब हो रही है। शासन हस्तक्षेप करके नगर निगम के इस जनविरोधी फैसले को रोके।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular