Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बलिया (हि. स.)। प्रदेश सरकार में राजनैतिक और प्रशासनिक दृष्टि से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पच्चीस जिलों की जिम्मेदारी मिली है, जिसके बाद बलिया पहुंचे केशव मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 में जीत का मंत्र दिया।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी के जिला कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि जो अधिकारी ठीक से काम न करें, उसके बारे में लिख कर दें, उसे ठीक किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने यह बात तब कही, जब कुछ कार्यकताओं ने उन्हें अधिकारियों के रवैये के बारे में बताया। उन्होंने सरकार की खुलेआम आलोचना के बजाय उचित फोरम पर बात रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को कोई मौका नहीं देना है। 2024 में प्रदेश की सभी अस्सी सीटें जीतने के लिए उन्होंने मंत्र दिया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में लग जाएं। मोदी-योगी गरीबों के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। विपक्षी दल इसी लिए बौखलाये हुए हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के कार्यों को कराने के लिए तत्पर रहें। सरकार तक पहुंचाने के लिए अपने पैड पर जनता से भी हस्ताक्षर करवाएं, ताकि लोगों की राय सरकार तक पहुंच सके।

केशव मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू समेत जिले भर के मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

एन पंकज/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular