– भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत
वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार अपरान्ह वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री का प्रशासनिक अफसरों के साथ भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
वाराणसी में एक दिवसीय दौरे पर आये उप मुख्यमंत्री पिपलानी कटरा स्थित एक लान में नगर निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां से सर्किट हाउस में भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में महापौर के नामों पर भी विचार किया जाएगा। इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास, कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगें।
उप मुख्यमंत्री के शहर में आने के बाद निकाय चुनाव में विभिन्न वार्डों में दावेदारी कर रहे भावी प्रत्याशी और उनके समर्थक उत्साहित है। लेकिन वार्डों के आरक्षण की सूची नहीं आने से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं होगी।
श्रीधर
