Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिंपल यादव के प्रचार में जा रही सपा विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त,...

डिंपल यादव के प्रचार में जा रही सपा विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

कन्नौज(हि.स.)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक पूजा पाल की कार बेकाबू होकर पलट गई। खबर यह आ रही है कि इस हादसे में विधायक सुरक्षित है जबकि सुरक्षाकर्मी और वाहन का चालक घायल है।

पुलिस से यह जानकारी मिली है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार-प्रसार के लिए कौशाम्बी जिले के चायल सीट से विधायक पूजा पाल रविवार को मैनपुरी जा रही थीं। अभी वे कन्नौज जनपद के तिर्वा थाना क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची थी कि कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में विधायक सुरक्षित हैं, जबकि सुरक्षाकर्मी और वाहन का चालक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भतर्ी कराया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular