Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिंपल यादव के खिलाफ भाजपा के जयवीर ने नामांकन पत्र दाखिल किया

डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा के जयवीर ने नामांकन पत्र दाखिल किया

मैनपुरी(हि.स.)। लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार ठाकुर जयवीर सिंह ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सपा की प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है।

इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री समेत भाजपा के पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद ठाकुर जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार मैनपुरी में कमल खिलेगा और भगवा लहराएगा। मैनपुरी की जनता ने मन बना लिया है और इस बार मैनपुरी में कमल खिलेगा।

रोहित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular