Thursday, April 9, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलडा. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार समेत चार बड़े अधिकारियों पर छेड़छाड़...

डा. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार समेत चार बड़े अधिकारियों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

लखनऊ (हि.स.)। डॉक्टर शकुंतला मिश्रा पुर्नवास विश्वविद्यालय की एक महिला अधिकारी ने पारा थाने में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार समेत चार बड़े अधिकारियों पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला ने थाने में जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है उन आरोपियों रजिस्ट्रार अमित कुमार, अमित कुमार राय, प्रोफेसर हिमांशु शेखर झा, डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह है।

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018 के सितम्बर महीने में उसकी उनकी नियुक्ति इस विश्वविद्यालय में हुई थी। नियुक्त के बाद से कुलसचिव अमित कुमार सिंह उस पर बूरी नियत रखते थे। उससे दोस्ताना संबंध बनाने का भी प्रयास किया जब वो उनके मंसूबो को समझकर उन्हें दरकिनार करने लगी तो उसे कुलसचिव के कहने पर अन्य लोग भी परेशान करने लगे। वहीं, महिला द्वारा लगाये गए सभी आरोपों को कुल सचिव और अन्य सभी ने निराधार बताया है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच होने के बाद ही मामले का सही पता चल सकेगा। प्रकरण की जांच की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular