Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडासना में चला प्रशासन का बुलडोज़र, तालाब की जमीन पर बनाये गए...

डासना में चला प्रशासन का बुलडोज़र, तालाब की जमीन पर बनाये गए कई घर ध्वस्त

गाजियाबाद (हि.स.)। जिले के डासना कस्बे की उस्मान गढ़ी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर किये गए निर्माण पर जिला प्रशासन ने गुरुवार को बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया।

एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ डासना पहुंचे। इस दौरान पूरे कस्बे में हड़कम्प मचा रहा। एसडीएम सदर ने बताया कि यहां पर भूमाफिया उस्मान ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर उस्मान गढ़ी के नाम से पूरी कालोनी ही बसा दी थी। जांच पड़ताल में पहले दिन उस्मान, उसके भाई अखलाक और अब्बास के मकानों को चिह्नित किया गया था, जिन्हें आज बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इलाके में उन मकानों को चिह्नित किया जा रहा है जो तालाब की भूमि पर अवैध रूप से बनाये गए हैं, सभी को ध्वस्त किया जाएगा। आज अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। तीनों लोगों को नोटिस जारी की गई थी। ध्वस्तीकरण करवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा भी मौजूद रहे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular