प्रादेशिक डेस्क
देहरादून। डाक विभाग चारधाम का प्रसाद डाक के माध्यम से श्रद्धालुओं के घर पहुंचाने की योजना बना रहा है। इसके लिए देवस्थानम बोर्ड से बातचीत चल रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ विश्वविख्यात धाम हैं। इन धामों के प्रति लोगों की अटूट आस्था है और हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जब से कोरोना संकट पैदा हुआ है, चारधाम यात्रा बंद है। बावजूद इसके, कई ऐसे श्रद्धालु हैं, जो घर बैठे चारधाम का प्रसाद मंगवाना चाहते हैं। अब डाक विभाग पहल करने जा रहा है। श्रद्धालु घर बैठे डाक विभाग की वेबसाइट या दूरभाष नंबर पर प्रसाद की मांग कर सकेंगे। विभाग प्रसाद डाक के माध्यम से घर भिजवाएगा। विभाग की देवस्थानम बोर्ड और मंदिर समितियों से बातचीत चल रही है। डाक से प्रसाद भेजने का प्रयोग विभाग देश के बाकी स्थानों पर भी कर रहा है। काशी विश्वनाथ का प्रसाद भी डाक के माध्यम से भेजा जा रहा है। सहायक पोस्टमास्टर जनरल एके कंडवाल ने बताया कि देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद डाक से भेजने की तैयारी चल रही है। इसमें उत्तराखंड के चारधाम भी शामिल हैं। यदि देवस्थानम बोर्ड से बात बनती है तो जल्द इस प्रयोग को शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : 4 DM समेत 31 IAS एवं 35 IPS अधिकारियों के तबादले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
