Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडमी मोबाइल देकर असली मोबाइल की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

डमी मोबाइल देकर असली मोबाइल की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। थाना टीलामोड़ पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे अंतरराज्यीय ठग को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश में मोबाइल फोन डमी को असली बताकर लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए ठग का नाम मोहसिन है जो थाना टीला मोड़ के पसोंडा गांव का निवासी है। उसे करण गेट चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि अभी तक यह 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है और मोबाइल ठगी के मामले में आंध्र प्रदेश के निर्मल थाने, महाराष्ट्र के खारजा और गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि शातिर ठग मोहसिन सीधे-साधे लोगों को टारगेट करता है। पहले मोबाइल पर किसी तरह नंबर पर सम्पर्क कर उन्हें सस्ते मोबाइल का लालच देता है। जब स्थान तय हो जाता है तो वहां पहुंचकर लिफाफे में बंद मोबाइल डमी देने के बाद रुपये लेकर रफूचक्कर हो जाता है। यही नहीं एक्सचेंज के नाम पर भी डमी देकर लोगों का असली मोबाइल लेकर फरार हो जाता है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 मोबाइल, डमी मोबाइल व 20 मोबाइल कवर व ठगी कर मोबाइल बेचकर प्राप्त रकम बरामद की है। जेल भेजते हुए अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular