Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडबल इंजन सरकार के सहयोग के लिए नगर निकाय चुनाव में मतदान...

डबल इंजन सरकार के सहयोग के लिए नगर निकाय चुनाव में मतदान अवश्य करें: योगी

– नगरीय निकाय चुनाव की शुरुआत होने से पहले मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव-2023 के पहले चरण का मतदान गुरुवार की सुबह सात बजे से शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला ट्वीट आया है।

उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के नगर निकाय के प्रथम चरण के चुनाव में आज 37 जनपदों में प्रातः सात बजे से मतदान होना है। नगर निकाय चुनाव-2023 नगरीय क्षेत्र के विकास एवं इसकी बुनियादी सुविधाओं के साथ ही प्रदेश के बारे में देश और दुनिया की धारणा को बदलने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। सकारात्मक सोच की डबल इंजन सरकार का सहयोग करने वाले नगर निकाय के चुनाव में अपना मतदान अवश्य करें। याद रखिए, मतदान आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular