Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडबल इंजन की सरकार बुलंदशहर का करती रहेगी विकास : आदित्यनाथ

डबल इंजन की सरकार बुलंदशहर का करती रहेगी विकास : आदित्यनाथ

बुलंदशहर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करे हुए कहा कि मैं आश्वस्त करने आया हूँ कि आपने जिस डबल इंजन की सरकार पर भरोसा किया है, वो आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने यहां मेरे पास विकास के बारे में ढेर सारी बातें रखीं हैं। उन्हीं के प्रयास का परिणाम है कि बुलंदशहर आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हम यहां विद्युत परियोजना का नया संयंत्र लगा रहे हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के रूप में खुर्जा की पॉटरी को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भारत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा मिल रही है। बाह्य और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कोरोना महामारी इसका बड़ा उदाहरण है। कोरोना के सामने बड़े-बड़े देश पस्त हो गए लेकिन भारत ने फ्री टीका, फ्री राशन देकर एक मॉडल प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल हुआ। डीबीटी के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पैसा पहुंच रहा था। सारे कार्य सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। बुलंदशहर वासियों के लिए खुशी की बात है कि आपके बगल में अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। फिल्मसिटी बनाने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर और अलीगढ़ के बीच डिफेंस कॉरिडोर का कार्य हो रहा है। अलीगढ़ में विश्वविद्यालय, बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। गांव में लोगों को स्वामित्व का लाभ मिल रहा है। उससे लोन भी ले सकते हैं। अबतक 34 लाख लोगों को यह लाभ मिल चुका है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular