Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडबल इंजन की सरकार के दम पर उप्र में विकास की नई...

डबल इंजन की सरकार के दम पर उप्र में विकास की नई कहानी : नन्दी

–शहर दक्षिणी में कुल 87,963 घर, 73,123 घरों में मेरा सीधा सम्पर्क : मंत्री

प्रयागराज (हि.स.)। केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी और उप्र में योगी के नेतृत्व में यूपी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार के दम पर प्रदेश देश में विकास की नित नई कहानी लिख रहा है। यहां के शहर दक्षिणी में कुल 87,963 घर हैं और उनमें 73,123 घरों में मेरा सीधा सम्पर्क है। 23,137 घरों में मेरी बड़ी-बड़ी फोटो परिवारीजनों के साथ लगी है।

बातें गुरूवार को कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। अपने निज आवास पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जब से मैं चुनाव लड़ रहा हूं, मेरा निरन्तर वोट प्रतिशत बढ़ा है। प्रत्येक घर में पहुंच है और सभी लोग बहुत सम्मान देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2014 में लोगों ने भाजपा को 90 प्रतिशत सीट देकर अन्य दलों को तिलांजली दे दी। क्योंकि लोगों ने देखा है कि यूपी में हर बार सपा और बसपा की सरकारें आती-जाती रही। इन्होंने आपस में लड़ने के सिवा देश-प्रदेश को कोई विकास नहीं किया। कहा कि सपा बसपा चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस तो पहले ही खत्म हो गई है। क्योंकि वह अपने परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही है। 2022 के चुनाव में सपा व बसपा भी समाप्त हो जायेगी।

कैबिनेट मंत्री नन्दी ने विकास कार्यों को लेकर कहा कि इन पांच वर्षों में शहर दक्षिणी का 49.98 करोड़ से विकास कार्य कराये गये हैं। इसके अलावा यूपी में एयरपोर्ट की संख्या लगातार बढ़ रही है। पीएम मोदी ने दुनिया के बौद्ध पर्यटकों के लिए पवित्र कुशीनगर में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बनने से श्रीलंका, जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया, चीन, थाइलैंड, वियतनाम और सिंगापुर सहित तमाम देशों से पर्यटक सीधे कुशीनगर पहुंच सकेंगे। इस समय कुल आठ घरेलू एयरपोर्ट संचालित हैं। सात हवाई पट्टी का विकास किया गया, 13 अन्य एयरपोर्ट का विकास हो रहा है। अंत में उन्होंने इसी प्रकार कई विकास कार्य कराये गये। इसके अलावा मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से 5,29,22,200 रू. का चिकित्सकीय आर्थिक सहायता लोगों को दी गई।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular