Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। गुडम्बा थाना पुलिस ने रविवार को पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जेवर, मोटर साइकिल, 12 बोर तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी ने कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग गुरुनानक लाल को जाने वाली रोड स्थित एक लकड़ी के टॉल पर बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर मौके से पांच युवकों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में मूलरूप से हरदोई जनपद का रहने वाला ओमकार सिंह, बाराबंकी निवासी माखन सिंह, अम्बेडकरनगर निवासी भोला सिंह, सीतापुर निवासी दिनेश और रामू है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्तगणों ने तीन दिन पूर्व बजरंग बिहार कॉलोनी में हुई डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था । उसी तरह की एक और डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और उनके कब्जे से जेवर और अन्य सामान मिले थे। अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular