Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडकैती की योजना बनाते तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

जालौन(हि.स.)। उरई कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते वक्त तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने रविवार को बताया कि चेकिंग के दौरान माधौगढ़ के मछंद रोड पर एसओजी, सर्विलांस और माधौगढ़ की पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाश वहां से गुजरे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। घेराबंदी देखकर बदमाश भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें हमीरपुर निवासी दीपांशु भदौरिया के पैर में गोली जा लगी। पुलिस उसे और उसके दो अन्य साथी सुधीर राणा, एवं प्रिंस राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से असलहा मय कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

एएसपी ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों बदमाश डकैती की योजना में वांछित चल रहे थे। तीनों बदमाश देर रात को एक और डकैती की योजना बनाने के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं।

विशाल/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular