जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखने के साथ ही इनाम की 10 हजार की राशि दी जाएगी नकद
कानपुर (हि.स.)। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने जनपद के दक्षिण जोन के गोविंद नगर थाना इलाके में बने शिवम एनक्लेव अपार्टमेंट में बीते दिनों डकैती की घटना घटी थी। इस घटना में संदिग्ध एक बदमाश का पुलिस ने स्केच जारी किया है। स्केच जारी करते हुए बदमाश के बारे में सूचना या सुराग देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही उसे 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
जनपद के दक्षिण जोन में स्थित गोविंद नगर थानाक्षेत्र में शिवम एनक्लेव अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर में रहने वाली आशा देवी को बंधक बनाकर 16-17 सितम्बर की रात को लूटपाट करते हुए बदमाशों ने डकैती डाली थी। पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए बदमाशों की पहचान करने में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कामयाबी हासिल कर ली है। पहचान के आधार पर पुलिस ने एक बदमाश का स्केच जारी किया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तैयार स्केच में प्रदर्शित व्यक्ति की पहचान कर लोगों से उसके बारे में जानकारी देने की अपील की है।
पुलिस ने इस संदिग्ध बदमाश के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है। इसके अलावा उसे घोषित इनाम की राशि 10 हजार रुपये नकद दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को इसकी जानकारी होती है तो उसकी पुलिस को अवगत कराकर सहयोग किए जाने की अपील जनता से की गई है, ताकि ऐसे अपराधी दोबारा ऐसे वारदातों को अंजाम न दें सके। इसके लिए प्रभारी निरीक्षक थाना गोविंद नगर का मोबाइल नंबर-9454403726, एसीपी गोविंदनगर-9454401458, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण-9454400385, पुलिस उपायुक्त दक्षिण-9454400573 घटना में शामिल बदमाशों के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
