Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशठेकेदार अखिलेश यादव हत्याकाण्ड का पर्दाफास, तीन गिरफ्तार, दो असलहे बरामद

ठेकेदार अखिलेश यादव हत्याकाण्ड का पर्दाफास, तीन गिरफ्तार, दो असलहे बरामद

जौनपुर(हि.स.)।पुलिस ने बक्सा थाना अंतर्गत ठेकेदार अखिलेश यादव हत्याकाण्ड का सोमवार को पर्दाफास करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये बदमाशों के पास हत्या में प्रयोग की गई एक पिस्टल , एक तमंचा तथा चार कारतूस बरामद हुआ है।यह हत्या जमीनी विवाद में हुई थी।

गत 15 अक्टूबर की सुबह बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में मार्निंग वाॅक पर निकले ठेकेदार अखिलेश यादव की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। घटना का खुलासा करते हुए सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिभुवन सिंह ने पत्रकारो को बताया कि इस हत्या के खुलासे के लिए एसपी अजय साहनी ने एसओजी,सर्विलांस टीम और थाना बक्शा की टीमें गठित की थीं।

इन टीमों ने घटना में शामिल .देवेन्द्र कुमार यादव पुत्र करमचन्द यादव निवासी दरियावगंज थाना बक्शा,लालता यादव पुत्र स्व. दयाराम यादव ग्राम मई थाना बक्शा ,मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम बलुआ थाना बदलापुर जनपद में से अभियुक्त देवेन्द्र कुमार यादव को रविवार रात को बहद ग्राम मई मोड़,व अभियुक्त लालता प्रसाद यादव को सोमवार सुबह शम्भूगंज बाजार से तथा अभियुक्त मनीष कुमार यादव धनियामऊ मछली बाजार से गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular