Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशठाकुरजी की स्वर्ण रजत पिचकारी से बाजारों में होली की रौनक

ठाकुरजी की स्वर्ण रजत पिचकारी से बाजारों में होली की रौनक

-स्वर्ण रजत पिचकारियां ऑर्डर पर की जा रही हैं तैयार

मथुरा (हि.स.)। मथुरा और वृंदावन के विभिन्न बाजारों में अभी से ठाकुरजी के लिए अनेक प्रकार की पिचकारियों की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में इस बार स्वर्ण-रजत पिचकारियों के साथ-साथ डिजाइनर पिचकारियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केंद्र बनी हुई हैं।

ब्रज के मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में होली का उत्सव ठाकुरजी के संग मनाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। यहां के बांकेबिहारी, द्वारिकाधीश सहित अन्य दर्जनों मंदिरों में सोने-चांदी की पिचकारियों से रंग बरसाते हुए मंदिर सेवायतों को तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इस बार ब्रज के घर-घर में भी ठाकुरजी के लिए भक्त स्वर्ण-रजत पिचकारियों सहित कई प्रकार की डिजाइनर पिचकारियां खरीद रहे हैं। होली पर अपने ठाकुरजी के लिए चांदी व सोने की पिचकारी खरीदने के लिए भक्त अपने सामर्थ्य अनुसार आर्डर दे रहे हैं। 10 से 15 हजार तक की कीमत की पिचकारी ऑर्डर से बनाई जा रही है। चांदी और सोने से बनी पिचकारियां खरीदने के लिए अधिकांश आर्डर बाहर से आए श्रद्धालुओं के ही मिलते हैं। जो अपने आराध्य के लिए ब्रजभूमि से पिचकारी खरीदकर ले जाते हैं।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular