Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ठंडे बस्ते में एंबुलेंस घोटाले की जांच

 ठंडे बस्ते में एंबुलेंस घोटाले की जांच

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में पड़ी है। कई महीने बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस फर्जीवाड़े की जांच का अता पता नहीं है। जब उत्तर प्रदेश के एंबुलेंस कर्मचारियों ने भी इसी एंबुलेंस घोटालों और फर्जी केस की गुहार लगाई थी उत्तर प्रदेश के हजारों एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरियां छीन ली गई थी उन्हें बेरोजगार कर दिया गया था ।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मई 2022 में एम्बुलेंस सेवा प्रदाता जीवीके ईएमआरआई के संचालन में हो रहे फर्जी केस की जांच के लिए विभाग को आदेशित किया था। इसके बाद तीन बार रिमाइंडर नोटिस भी जारी हुई थी।

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के द्वारा व महानिदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा कई पत्र जारी किए गए उसके बावजूद भी आज तक एंबुलेंस फर्जीवाड़ा जांच को दबा दिया गया है। जीवनदायिनी 108 व 102 एम्बुलेंस संघ के अभिषेक कुमार मिश्रा ने एम्बुलेंस घोटाले की जांच की मांग की है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular