Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्वीट वाली विपक्ष हताशा, निराशा में अर्नगल प्रचार पर उतर आई है...

ट्वीट वाली विपक्ष हताशा, निराशा में अर्नगल प्रचार पर उतर आई है : उप मुख्यमंत्री

वाराणसी, 04 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को विपक्षी दलों के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्वीट वाली विपक्ष हताशा, निराशा में जातिवाद, सम्प्रदायवाद के साथ अर्नगल प्रचार पर उतर आई है। सुशासन के प्रतीक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण के निधन पर उनके प्रति सम्मान भी नही जाहिर किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जातिवाद का जबाब विकासवाद से दिया है। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी जान हथेली पर रख जब पीड़ितों और जरूरतमंदों की सेवा में घर-घर पहुंच रहे थे। तब विपक्ष टीकाकरण को लेकर विवाद खड़ा कर इसे भाजपा का वैक्सीन बता दुष्प्रचार कर रहा था।

डॉ शर्मा ने कहा कि, घर में बैठ कर ट्वीट करना और धरातल पर जाकर कार्य करने में बहुत अंतर होता है। यदि व्यवस्था करने के बारे में किसी को सीखना है तो वह हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारी सरकार से सीखे। उप मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों के नेताओं का नाम न लेकर कहा कि उनके पास आरोप लगाने का कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए विपक्ष में हताशा है।

शहर में आये उप मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में विधिवत दर्शन पूजन के बाद विश्वनाथ कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular