नोएडा (हि.स.)। सेक्टर 93बी में सुपरटेक बिल्डर द्वारा बनाई गई दो ट्विंस टावर को 28 अगस्त को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए नोएडा पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है । नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों ट्विन्स टावर के आसपास के इलाके को 31 अगस्त तक नो फ्लाई जॉन घोषित करते हुए धारा 144 लागू कर दी है। यानी अब 31 अगस्त तक ट्विंस टावर के आसपास ड्रोन नहीं उड़ेगा ।
गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर 93 बी सुपरटेक बिल्डर ने दो ट्विंस टायर टावर बनाए थे । सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन दोनों अवैध ट्विंस टावर को तोड़ा जा रहा है। टावरों को अफ्रीकन कंपनी तोड़ने जा रही है। दोनों बिल्डिंगों में 3700 किलो बारूद फिट कर दिया गया है। बताया गया है कि दोनों टावरों को तोड़ने में 14 से 15 सेकेंड का समय लगेगा । इसे लेकर वहां पर पूरी तैयारियां चल रही है।
फरमान अली
