Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयट्विटर के शेयरधारक मस्क के साथ डील पर 23 सितंबर को करेंगे...

ट्विटर के शेयरधारक मस्क के साथ डील पर 23 सितंबर को करेंगे वोटिंग

नई दिल्ली (हि.स.)। सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के साथ अधिग्रहण की चल रही लड़ाई के बीच शेयरधारकों के लिए वोट डालने की तारीख तय कर दी है। ट्विटर के शेयरधारक मस्क के साथ 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की डील पर हामी भरने के लिए 13 सितंबर को वोटिंग करेंगे।

ट्विटर ने बुधवार को प्रतिभूति और विनिमय आयोग को रेग्युलेटरी फाइलिंग के दौरान यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि शेयरधारकों की बैठक 13 सितंबर को सुबह 10 बजे वेबकास्ट के माध्यम से शुरू होगी। ट्विटर के मुताबिक सभी शेयरधारक इस बैठक को लाइव देख सकेंगे और अपना वोट डाल पाएंगे।

ट्विटर ने टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कंपनी ने यह केस मस्क के 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अधिग्रहण प्रस्ताव से पीछे हटने के कारण दायर किया है। ट्विटर ने इस मामले में त्वरित सुनवाई का एक प्रस्ताव दायर कर सितंबर में इस मुद्दे पर चार दिवसीय ट्रायल की गुहार लगाई है, जबकि एलन मस्क की लीगल टीम ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular