Sunday, April 12, 2026
Homeअन्य ट्विटर के लोगो से 'चिड़िया गई उड़', डॉगी ने ली जगह

 ट्विटर के लोगो से ‘चिड़िया गई उड़’, डॉगी ने ली जगह

नई दिल्ली (हि.स.)। एलन मस्क माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का मालिक बनने के बाद से वह लगातार अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ चौंकाने वाला काम लगातार करते जा रहे हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर का लोगो बदल कर अपने यूजर्स को चौंका दिया है।

उन्होंने वर्षों पुराने लोगों नीले रंग की चिड़िया को बदल दिया है। इसकी जगह डॉगी को रखा गया है। यह डॉगी डॉगक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी जैसा है। बताया जा रहा है कि इस लोगो को लेकर 2013 में मजाक उड़ाया गया था।

इस लोगो के बदलाव को लेकर मस्क ने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक डॉगी कार में बैठा है। उसके पास एक पुलिस अधिकारी है और वह उसके लाइसेंस को गौर से देख रहा है। इस पर डॉगी बता रहा है कि यह पुरानी फोटो है। खास बात यह है कि ट्विटर के मोबाइल एप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अश्वनी/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular