Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रैफिक नियमों के पालन को युवाओं ने ली शपथ

ट्रैफिक नियमों के पालन को युवाओं ने ली शपथ

-ट्रैफिक नियमों के पालन को युवाओं ने ली शपथ

-जन्मदिन पर पौधरोपण के बाद नई दिशा पर्यावरण संस्थान की नवीन पहल

कुशीनगर (हि. स.)। जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान को गति देने के बाद नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान ने सड़क पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में युवाओं की मौत रोकने के लिए हेलमेट के प्रयोग व ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के क्रम में गुरुवार को युवाओं को ट्रैफिक नियमों व हेलमेट के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें शपथ भी दिलाई गई।

जनपद के होटल में हुए शपथ कार्यक्रम को गति देने पर रणनीति बनी। व्यवस्थित तरीके से इस कार्यक्रम में स्कूल, काॅलेजों व यातायात पुलिस, प्रशासन आदि के सहयोग से गति दी जाने की योजना बनी।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पुलिस अधिकारी नीतीश शुक्ल ने यातायात नियमों को विस्तार से समझाया। हेलमेट, नियंत्रित गति फोन यूज व नशाखोरी, ओवर लोड ,सीट बेल्ट आदि के फायदे व नुकसान बताए। कहा कि दुर्घटना रोकने में अभिभावक की भी महत्व की भूमिका है। अभिभावक कभी भी 18 वर्ष से कम और बिना उचित ड्राइविंग लाइसेंस वाले व्यक्ति को अपना वाहन न दें।

संस्था सचिव डॉ.हरिओम मिश्र ने कहा कि शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, जन प्रतिनिधि और यहां तक कि पुलिस के लोग अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाएं क्योकि युवा इनका अनुसरण करते हैं। नीरज मिश्र ने रात में डीपर के प्रयोग करने की बात कही। सीए अंजनी नंदन सिंह, डॉ.संदीप विश्वकर्मा, शिवेंद्र पांडेय, रजनीश पांडेय ने भी संबोधित किया।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular